Dhanbad News : भूली के ई-ब्लॉक सेक्टर-3 स्थित एक क्वार्टर से शनिवार की सुबह 33 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला. मृतक की पहचान बलदेव कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, ई-ब्लॉक सेक्टर-3 स्थित क्वार्टर नंबर 554 में बलदेव कुमार का शव गमछे के सहारे लटका हुआ मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर भूली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.
घटना किन परिस्थितियों में हुई फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
इधर बलदेव कुमार की मौत की खबर से इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय समाजसेवी और पार्षद प्रतिनिधि ने घटना पर दुख जताया है. उनकी असमय मौत से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं. फिलहाल युवक की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.

