Dhanbad News : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में शनिवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला. पोल संख्या 315/P15 के पास शव मिलने की सूचना पर वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ें
लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पार्षद को दी. वहीं, रेलवे को गेटमैन ने भोजूडीह जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी. मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस के जवानों ने जांच-पड़ताल की. उन्होंने बताया कि घटनास्थल सुदामडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ता है.
इसके बाद सुदामडीह पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

