Search

 
 
 

Dhanbad News : लापता छात्रा का शव निचितपुर छठ तालाब से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मृतका की पहचान निचीतपुर निवासी अशोक पाल की 16 वर्षीय पुत्री देवश्री पाल के रूप में हुई है. वह टाटा सिजुआ डीएवी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी. परिजनों के अनुसार, रविवार रात घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़ व जांच करने पहुंची पुलिस.

Dhanbad : धनबाद के ईस्ट बसुरिया स्थित निचीतपुर टाउनशिप के मोहलीडीह छठ तालाब से एक किशोरी का शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 


मृतका की पहचान निचीतपुर निवासी अशोक पाल की 16 वर्षीय पुत्री देवश्री पाल के रूप में हुई है. वह टाटा सिजुआ डीएवी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी. परिजनों के अनुसार, रविवार रात घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद देर रात करीब दो बजे देवश्री अचानक घर से निकल गई. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने ईस्ट बसुरिया ओपी में उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.


मंगलवार को स्थानीय लोगों ने छठ तालाब में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान देवश्री पाल के रूप में की. पिता अशोक पाल ने कहा कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वे इस घटना से स्तब्ध हैं.

 

 

 

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही