Search

 
 
 

Dhanbad News : दो दिन से लापता छात्रा का शव तालाब से मिला,जांच में जुटी पुलिस

शहर के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत निचीतपुर टाउनशिप के मोहलीडीह स्थित छठ तालाब से 16 वर्षीय छात्रा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.
 

Dhanbad : शहर के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत निचीतपुर टाउनशिप के मोहलीडीह स्थित छठ तालाब से 16 वर्षीय छात्रा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए. पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई .

 

 

मृतका की पहचान निचीतपुर निवासी अशोक पाल की 16 वर्षीय पुत्री देवश्री पाल के रूप में हुई है. वह टाटा सिजुआ डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी. परिजनों के अनुसार रविवार रात घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद देर रात करीब दो बजे देवश्री अचानक घर से निकल गई. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने ईस्ट बसुरिया ओपी में उसकी गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

 

Uploaded Image

 

मंगलवार को स्थानीय लोगों ने छठ तालाब में एक शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी. पुलिस के पहुंचने के बाद शव को बाहर निकाला गया.मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान देवश्री पाल के रूप में की.मृतका के पिता अशोक पाल ने कहा कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वे इस घटना से स्तब्ध हैं.फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही