Search

 
 
 

Dhanbad News :  तोपचांची में किशोरियों के लिए चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान की शुरुआत

कार्यक्रम का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और यूनिसेफ के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.
 
कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक मथुरा प्रसाद महतो व अन्य.

Dhanbad : विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर धनबाद जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से गुरुवार को तोपचांची प्रखंड कार्यालय सभागार में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान की शुरुआत की गई. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किशोरियों के लिए आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और यूनिसेफ के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.

 

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि माहवारी की शुरुआत को उत्सव के रूप में मनाने की पहल करने वाला धनबाद झारखंड का पहला जिला बन गया है. इस पहल का उद्देश्य किशोरियों में माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना है. इसके तहत अब हर माह की 28 तारीख को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बाहा-जोआक संस्कार कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. कार्यक्रम का मुख्य विषय बाहा-जोआक संस्कार यानी पहली माहवारी की शुरुआत को सम्मानजनक तरीके से मनाना, माहवारी स्वच्छता, सुरक्षित निपटान और बेहतर खान-पान के प्रति जागरूकता फैलाना था.

 

प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने भी विचार व्यक्त किए. अंचल अधिकारी ने माहवारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों पर चर्चा करते हुए खुलकर संवाद करने की जरूरत बताई. मौके पर उन तीन किशोरियों का बाहा-जोआक संस्कार कराया गया जिनकी हाल ही में पहली माहवारी शुरू हुई थी.
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं व बड़ी संख्या में किशोरियां मौजूद रहीं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही