Search

 
 
 

Dhanbad News : रिटायर्ड CISF जवान के घर दिनदहाड़े चोरी, नकद व 7 लाख के जेवर ले भागे चोर

धनबाद शहर के जेसी मल्लिक रोड स्थित इंद्र नगर इलाके में चोरों ने एक रिटायर्ड CISF जवान के घर चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया. चोर तीन लाख रुपये नकद, करीब सात लाख रुपये के सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद शहर के जेसी मल्लिक रोड स्थित इंद्र नगर इलाके में चोरों ने एक रिटायर्ड CISF जवान के घर चोरों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया. चोर सीढ़ी के सहारे बाउंड्री पार कर मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे और वहां रखे तीन लाख रुपये नकद, करीब सात लाख रुपये के सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

 

Uploaded Image

जांच करने पहुंची पुलिस

 
मकान मालकिन सीता देवी ने बताया कि मकान के निचले हिस्से में बारिश का पानी भर गया था. इसी वजह से नकदी, गहनों का बक्सा व कुछ कीमती सामान दूसरी मंजिल पर रख दिये गए थे. बुधवार को जब परिवार के सदस्य ऊपर पहुंचे तो गहनों के बक्से का ताला टूटा मिला और उसमें रखे तीन लाख रुपये नकद, दो सोने की चेन, एक सोने का हार, चार जोड़ी झुमके, नाक का बेसर समेत करीब सात लाख रुपये के आभूषण गायब थे.

 


सूचना मिलते ही धनबाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. पड़ोस के लोगों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही