Search

 
 
 

Dhanbad News : SIR को लेकर 8-9 व 22-23 अगस्त को सभी बूथों पर लगेंगे कैंप

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के लिए दावा व आपत्ति प्राप्त करने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दो चरणों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के लिए दावा व आपत्ति प्राप्त करने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर दो चरणों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे.

 

उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है. दावा व आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है. इसके तहत पहला विशेष कैंप 8 व 9 अगस्त तथा दूसरा कैंप 22 व 23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगा.

 

इसके अलावा 15 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा. वहीं 25 अगस्त से 4 सितंबर तक सभी मतदान केंद्र क्षेत्रों में होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा.

Uploaded Image

इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो. जिनका नाम सूची में नहीं है वे प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे जबकि गलत मतदान केंद्र पर दर्ज मतदाता प्रपत्र-8 भरकर अपने सही मतदान केंद्र में नाम स्थानांतरित करा सकेंगे.

 

साथ ही झारखंड से बाहर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में शामिल परिवारों के सदस्य भी आवश्यक घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-8 के जरिए अपना नाम दर्ज करा सकेंगे.निर्वाचन विभाग ने बताया कि 4 सितंबर तक जिले के सभी घरों में एक परिवार, एक साथ (फैमिली टुगेदर) स्टीकर भी लगाया जाएगा ताकि मतदाता सूची का सत्यापन और अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही