Dhanbad News : JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में संथाली विषय में पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे जाने का मामला सामने आया है. इसके विरोध में अभ्यर्थियों ने शनिवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. राज्य सरकार व परीक्षा आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
इसे भी पढ़ें
अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रणाली व प्रश्नों के चयन पर गंभीर सवाल उठाए. छात्र नेता आशीष अनुराग ने कहा कि संथाली भाषा के प्रश्नपत्र में संस्कृत साहित्य से जुड़े सवाल पूछे गए हैं. यह परीक्षा तंत्र की गंभीर लापरवाही और गड़बड़ी को दर्शाता है.
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि झारखंड में आदिवासी व स्थानीय युवाओं के हित की बात करने वाली सरकार के कार्यकाल में यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ चिंताजनक है. सरकार व परीक्षा आयोग को मामले में संज्ञान लेकर प्रश्नपत्र की समीक्षा करने तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.
अभ्यर्थियों ने आंदोलन को राज्यव्यापी रूप देने की चेतावनी दी. कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो 2 सितंबर को रांची स्थित बापू वाटिका पहुंचकर आंदोलन किया जाएगा. अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

