Search

 
 
 

Dhanbad News : एमआर कर्मी की आत्महत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च, दवा कंपनी पर कार्रवाई की मांग

एमआर कर्मियों ने आरोप लगाया कि दवा कंपनियों में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों पर लगातार टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया जाता है. चिराग लक्ष्मी पर भी लक्ष्य पूरा करने का दबाव डाला जा रहा था.
 
रणधीर वर्मा चौक पर कैंडल मार्च निकालके मेडिकल रिप्रजेंटेटिव्स.

Dhanbad : मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) व सेल्स प्रमोशन कर्मी चिराग लक्ष्मी की आत्महत्या मामले को लेकर धनबाद के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स में गहरा आक्रोश है. घटना के विरोध में बुधवार को बिहार स्टेट सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन (बीएसएसआरयू) के बैनर तले बड़ी संख्या में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स ने कैंडल मार्च निकाला और रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. आईएमए व केमिस्ट संघ ने भी आंदोलन का समर्थन किया है.

 

प्रदर्शन में शामिल एमआर कर्मियों ने आरोप लगाया कि दवा कंपनियों में कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों पर लगातार टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया जाता है. चिराग लक्ष्मी भी एक दवा कंपनी में सेल्स प्रमोशन कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. उन पर लक्ष्य पूरा करने का दबाव डाला जा रहा था. यूनियन का आरोप है कि इसी मानसिक तनाव और कार्यस्थल के दबाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली. 


कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत चिराग लक्ष्मी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही