Search

 
 
 

Dhanbad News : 4 दिन पहले बने स्कूल शौचालय का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर छात्र घायल

पूर्वी टुंडी प्रखंड के बरतोल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. विद्यालय परिसर में करीब चार दिन पहले बने शौचालय का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. उसकी चपेट में आकर एक छात्र गोरहरि दत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया
 
घटना के बाद स्कूल परिसर में जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के बरतोल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. विद्यालय परिसर में करीब चार दिन पहले बने शौचालय का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. उसकी चपेट में आकर एक छात्र गोरहरि दत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.

 


जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति के माध्यम से विद्यालय में नए शौचालय का निर्माण कराया गया था. हादसे के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई. शिक्षक व स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायल छात्र को बाहर निकाला. उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी संवेदक व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना ने सरकारी विद्यालयों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही