Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : बंगाल व असम में भाजपा की जीत का जश्न, विधायक राज सिन्हा ने मांदर बजा बांटी मिठाई

धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटने लगी. राज सिन्हा ने पश्चिम बंगाल और असम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है.
Advertisement
Advertisement
मांदर बजाते विधायक राज सिन्हा व अन्य.

Dhanbad :  देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच पश्चिम बंगाल व असम में BJP को शानदार जीत मिली है. इस जीती पर धनबाद के भाजपाइयों ने खूब जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह मिठाइयां बांटकर जीत का इजहार किया गया.


धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटने लगी. जैसे-जैसे टीवी स्क्रीन पर चुनाव परिणाम आते रहे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया. इस दौरान विधायक खुद भी मांदर बजाकर समर्थकों के साथ झूमते नजर आए. मीडिया से बातचीत में राज सिन्हा ने पश्चिम बंगाल और असम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है. उन्होंने इसे बदलाव और विकास के पक्ष में जनादेश बताया.

 


विधायक ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और आम जनता खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी. विधायक के अनुसार इन मुद्दों पर जनता ने मतदान के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार बनने के साथ ही विकास कार्यों को गति मिलेगी और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा.जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की. फिलहाल चुनावी नतीजों के साथ ही राजनीतिक माहौल गर्म है और विभिन्न दलों के बीच बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही