Search

 
 
 

Dhanbad News : बंगाल में अत्याचार का अंत, अब पूरे देश में लहराएगा भगवा- ढुल्लू महतो

सांसद के धनबाद स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया. भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा. मीडिया से बात करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल लंबे समय से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी.
 
कार्यालय में जश्न मनाते सांसद ढुल्लू महतो व अन्य.

Dhanbad : पश्चिम बंगाल व असम के चुनावी नतीजों से भारतीय जनता पार्टी (BJP ) में उत्साह का माहौल है. धनबाद के भाजपाइयों ने सोमवार को जमकर जश्न मनाया. सांसद ढुल्लू महतो ने पश्चिम बंगाला में पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जताते हुए इसे बदलाव की जीत बताया. कहा कि यह जीत जनता की अपेक्षाओं का प्रतिबिंब है.


सांसद के धनबाद स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया. भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा. मीडिया से बात करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि पश्चिम बंगाल लंबे समय से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी. आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी. राज्य में गुंडागर्दी और अराजकता का माहौल था. इस जीत से राज्य में अत्याचार का अंत होगा. साथ ही अब पूरे देश में भगवा लहराएगा.

 


उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के साथ अब पश्चिम बंगाल में कानून का राज स्थापित होगा और विकास को गति मिलेगी. आने वाले समय में झारखंड सहित पूरे देश में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा. उन्होंने झारखंड की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां भी जनता बदलाव चाहती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही