Dhanbad News : धनबाद कोयलांचल में बुधवार को चित्रगुप्त पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई. धनबाद में करीब 25 स्थानों पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही.
इसे भी पढ़ें
इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं. यही वजह है कि इस दिन कलम और दावात की पूजा का विशेष महत्व है. श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त को कलम-दावात अर्पित कर ज्ञान, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा.
कई पूजा स्थलों पर सामूहिक भोज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. पूरे कोयलांचल में चित्रगुप्त पूजा को लेकर उत्सव और सामाजिक एकजुटता का माहौल बना रहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

