Search

 
 
 

Dhanbad News : सर्किट हाउस का होगा सौंदर्यकरण, डीसी-एसएसपी ने किया निरीक्षण

धनबाद सर्किट हाउस के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया है. डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार व डीडीसी सन्नी राज ने शनिवार को सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया.
 
सर्किट हाउस का निरीक्षण करते डीसी, एसएसपी व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिले की छवि और अतिथियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है. सर्किट हाउस के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया है. डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार व डीडीसी सन्नी राज ने शनिवार को सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने पूरे परिसर का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सौंदर्यकरण के लिए जरूर दिशा-निर्देश दिए.

 


निरीक्षण के दौरान डीसी ने सर्किट हाउस के कमरों, लॉबी व वीआईपी सुइट्स की स्थिति का जायजा लेते हुए रूम्स के इंटीरियर को आधुनिक और बेहतरीन बनाने के निर्देश दिए. साथ में भवन के रखरखाव, परिसर की अंदरूनी सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. परिसर के बगीचों को नए सिरे से व्यवस्थित करने, नए पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया. 


उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस जिले की छवि को दर्शाता है. क्योंकि यहां कई महत्वपूर्ण अतिथि व वरिष्ठ अधिकारी ठहरते हैं. इसके सौंदर्यकरण, सुविधाओं और रख-रखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर एनडीसी दीपक कुमार दुबे, जिला नाजिर आनंद कुमार सहित संबंधित विभागों के अभियंता मौजूद रहे.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही