Dhanbad : सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सिटू) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर गुरुवार को प्रदर्शन किया. यूनियन नेताओं ने आम लोगों से 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया.
सिटू के धनबाद जिला अध्यक्ष आनंद महिपाल ने कहा कि गुरुवार का प्रदर्शन 10 अगस्त को होने वाले आंदोलन की एक झलक है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक, विदेश व रोजगार नीतियां आम जनता, मजदूरों व किसानों के हित में नहीं हैं. इन नीतियों के कारण श्रमिकों के अधिकार लगातार प्रभावित हो रहे हैं. कोयला उद्योग में एमडीओ व्यवस्था के तहत निजी कंपनियों को कार्य दिए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है.
आनंद महिपाल ने कहा कि देशभर के मजदूर और किसान संयुक्त रूप से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करेंगे और 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को व्यापक रूप से सफल बनाकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे.उन्होंने सभी श्रमिकों, किसानों और आम लोगों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.
हिन्दी न्यूज, Hindi News , Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज, रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment