Dhanbad News : झरिया के बस्ताकोला में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गुंडागर्दी की. रौशन सिंह नामक व्यक्ति पर बीच सड़क पर लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया. स्विफ्ट कार से पहुंचे 6-7 युवकों के इस जानलेवा हमले में रौशन गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा.
इसे भी पढ़ें
सूचना मिलते ही झरिया थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. अन्य हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे. घायल रौशन के परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया और यातायात ठप हो गया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया.
स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर खुद को एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा बता रहे थे. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि परिवार को बदनाम करने के लिए नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. रौशन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है. हमले की वजह का पता लगाने के साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

