Search

 
 
 

Dhanbad News: स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार, जलवायु परिवर्तन गंभीर चुनौती: राज्यपाल

Dhanbad News: GGLT सभागार में आरोग्य भारती की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण का आपस में बेहद गहरा नाता है. स्वच्छ वायु, निर्मल जल, पौष्टिक आहार और संतुलित जीवनशैली ही एक स्वस्थ जीवन के मूल स्तंभ हैं.
 
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

Dhanbad News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर (GGLT) और पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार

GGLT सभागार में आरोग्य भारती की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण का आपस में बेहद गहरा नाता है. स्वच्छ वायु, निर्मल जल, पौष्टिक आहार और संतुलित जीवनशैली ही एक स्वस्थ जीवन के मूल स्तंभ हैं. उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि यदि पर्यावरण दूषित होगा तो इसका प्रत्यक्ष और घातक प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ेगा. 

केवल सरकार के बूते संभव नहीं समाधान

राज्यपाल संतोष गंगवार ने जोर देकर कहा कि पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान केवल सरकार की कोशिशों से संभव नहीं है. इसके लिए समाज, शैक्षणिक संस्थानों, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और देश के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है.

 

स्थानीय से लेकर वैश्विक मुद्दों पर मंथन

इस राष्ट्रीय कार्यशाला में आए विशेषज्ञों ने स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों, उनके व्यावहारिक समाधान और प्रभावी नीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रो. अंशुमाली, अरुण राय, जय प्रकाश नारायण सिंह, डॉ. विकास रमण और पवन अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही