Search

 
 
 

Dhanbad News : छठ को लेकर पम्पू तालाब की सफाई तेज, भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Dhanbad News : विधायक के साथ नगर मंडल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता सुबह से ही तालाब परिसर की सफाई में जुटे रहे.इस दौरान तालाब परिसर में जमा कचरे और गंदगी को हटाया गया.
 
पम्पू तालाब की सफाई

Dhanbad News : छठ पूजा को लेकर शहर के प्रसिद्ध पम्पू तालाब की सफाई को लेकर गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस अभियान का नेतृत्व विधायक राज सिन्हा ने किया. 

विधायक के साथ नगर मंडल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता सुबह से ही तालाब परिसर की सफाई में जुटे रहे.इस दौरान तालाब परिसर में जमा कचरे और गंदगी को हटाया गया.सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए नगर निगम की ओर से ट्रैक्टर और जेसीबी भी उपलब्ध कराई गई.मशीनों की मदद से तालाब परिसर से कचरा हटाकर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया.

 

विधायक राज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पम्पू तालाब की सफाई का निर्णय लिया गया.

 

उन्होंने कहा कि पम्पू तालाब शहर का प्रमुख छठ घाट है. छठ पूजा के दौरान यहां करीब 10 से 20 हजार श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.तालाब की मौजूदा स्थिति को देखते हुए छठ से पहले इसकी साफ-सफाई जरूरी थी.इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर अभियान चलाया.

 

राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा करना ही संकल्प है.उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कचरा खुले में नहीं फेंकने की अपील की. खासकर युवाओं से उन्होंने स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही