Search

 
 
 

Dhanbad News : भागा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ, जाम से मिलेगी मुक्ति

Dhanbad News: सांसद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी ने बताया कि भागा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2014-15 में ही मिल गई थी. कुछ लोगों के निजी स्वार्थ के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना वर्षों तक अटकी रही.
 
खुशी जताते लोग.

Dhanbad News : धनबाद जिले के झरिया स्थित भागा रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से जल्द ही मुक्ति मिलेगी. वर्षों से लंबित भागा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण परियोजना अब धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ गई है. सांसद ढुल्लू महतो की पहल के बाद परियोजना को लेकर रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे अपने पूरे खर्च पर कराएगा. निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है. निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

 

इसे भी पढ़ें


सांसद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी ने बताया कि भागा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2014-15 में ही मिल गई थी. कुछ लोगों के निजी स्वार्थ के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना वर्षों तक अटकी रही. इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को रोजाना रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम के रूप में भुगतना पड़ा.


उन्होंने बताया कि सांसद ढुल्लू महतो ने आद्रा रेल मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता को पत्र लिखकर ओवरब्रिज निर्माण का आग्रह किया था. सांसद की पहल और राज्य सरकार के अनुरोध पर अब इस परियोजना को 100 प्रतिशत रेलवे वित्तपोषित योजना में परिवर्तित कर दिया गया है. पिछले 16 अक्टूबर को परियोजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए इसे विशेष रेलवे परियोजना घोषित किया गया. 6 नवंबर को निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई. 


ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से जामाडोबा, रमजानपुर, पाथरबंगला, जीतपुर, पाटिया, करकेंद, पुटकी और आसपास के इलाकों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही