Search

 
 
 

Dhanbad News : बंद धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क जल्द खुलेगी, DC ने खुदाई में तेजी लाने का दिया निर्देश

भू-धंसान व गैस रिसाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को जल्द बहाल करने की कवायद तेज कर दी गई है. डीसी आदित्य रंजन ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी आदित्य रंजन.

Dhanbad : धनबाद के केंदुआडीह में भू-धंसान व गैस रिसाव के कारण क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को जल्द बहाल करने की कवायद तेज कर दी गई है. सड़क की मरम्मत कार्य की प्रगति को लेकर डीसी आदित्य रंजन ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की.

 

 

बैठक में पथ प्रमंडल, विद्युत विभाग और बीसीसीएल के अधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी. बीसीसीएल की ओर से शुरू किए गए जेसीबी से खुदाई कार्य की भी समीक्षा की गई. डीसी ने अधिकारियों और तकनीकी टीम को निर्देश दिया कि खुदाई व सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी लाएं. ताकि तकनीकी आकलन जल्द पूरा हो सके. उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए खुदाई का काम शीघ्र पूरा कर इस महत्वपूर्ण मार्ग को जनहित में दोबारा चालू करने का प्रयास करें.


डीसी ने आम लोगों से अपील की कि सुरक्षा के मद्देनजर खुदाई वाले क्षेत्र से दूरी बनाए रखें. क्षेत्र में चल रहे तकनीकी कार्य के दौरान अनावश्यक रूप से मौके पर जाना जोखिम भरा हो सकता है. बैठक में पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार, बीसीसीएल के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही