Search

 
 
 

U-23 CWF: लागोस राष्ट्रमंडल तलवारबाजी में भारत का दबदबा कायम, दूसरे दिन मिले 7 मेडल

नाइजीरिया के लागोस में हो रही अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दिन सात मेडल जीते. बता दें, सोमवार को प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने चार गोल्ड सहित कुल 17 मेडल जीते थे.
 

Lagatar Desk: नाइजीरिया के लागोस में हो रही अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दिन सात मेडल जीते. बता दें, सोमवार को प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने चार गोल्ड सहित कुल 17 मेडल जीते थे. 9 अगस्त से शुरू हुई प्रतियोगिता 14 अगस्त तक चलेगी. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

हरियाणा की तनिष्का खत्री ने महिला इपी की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि उनकी साथी खुशी दाभाड़े ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं, प्राची लोहान और ऑस्ट्रेलिया की हैरिसन एशले को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल मिले. 


सीनियर महिला सेबर व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत ने तीन मेडल हासिर किए. भारत के आखरी शर्मा को सिल्वर, इंग्लैंड की ब्रियरली को गोल्ड मेडल मिला. जबकि जेफरलिन और श्रुति जोशी ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते.

 

सीनियर पुरुष फायल स्पर्धा में तेजस पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीते. इस वर्ग में साइप्रस के एलेक्स टोफलिडास को गोल्ड और इंग्लैंड के ओलिवर स्टारेंज ने सिल्वर मेडल मिला. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही