Search

 
 
 

Dhanbad News : सीएम ने धनबाद के लाभुकों से की बात, डीसी ने 15 लोगों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस

परिवहन विभाग व टाटा मोटर्स के बीच जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) की स्थापना के लिए हुए एमओयू के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद की षष्ठी देवी और जोनाकी दत्ता से ऑनलाइन संवाद किया.
 
कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन को लाइव सुनते अधिकारी व लाभुक.

Dhanbad : परिवहन विभाग व टाटा मोटर्स के बीच जमशेदपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) की स्थापना के लिए हुए एमओयू के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद की षष्ठी देवी और जोनाकी दत्ता से ऑनलाइन संवाद किया. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से राज्य के सभी जिले ऑनलाइन जुड़े थे. उन्होंने धनबाद के डीसी आदित्य रंजन से भी बात की.

 


इसके बाद मुख्यमंत्री ने षष्ठी देवी और जोनाकी दत्ता से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हुई. षष्ठी देवी ने बताया कि उन्होंने टू-व्हीलर चलाने के लिए, जबकि जोनाकी दत्ता ने टू-व्हीलर एवं लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया था. दोनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें लाइसेंस बनवाने में किसी तरह की कठिनाई नहीं हुई और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद समय पर लाइसेंस मिल गया.


कार्यक्रम के समापन के बाद डीसी आदित्य रंजन ने 15 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस सौंपे. उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति देने वाला दस्तावेज नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण पहचान-पत्र भी है. इसलिए यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. मौके पर डीटीओ दिवाकर सी. द्विवेदी, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, एमवीआई अभय कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही