Search

 
 
 

Dhanbad News : 12वीं जेबीसीसीआई गठन की मांग को लेकर कोयला कर्मियों का प्रदर्शन

मोर्चा नेताओं ने विशेष रूप से 12वें जेबीसीसीआई (ज्वाइंट बाइपर्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री) का अविलंब गठन व नए वेतन समझौते को लागू करने की मांग उठाई. कहा कि जेबीसीसीआई के गठन व वेतन समझौते में लगातार हो रही देरी कोयला कर्मियों के साथ अन्याय है.
 
प्रदर्शन करते यूनियन नेता व कोयला मजदूर.

Dhanbad : 12वीं जेबीसीसीआई गठन सहित अन्य मांगों को लेकर बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के कोयला मजदूरों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया. संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर मजदूरों ने शताब्दी हाजिरी घर, बेनीडीह फुलारीटांड़ पिट व बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. कोयला कर्मियों ने पिट मीटिंग में अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 


मोर्चा नेताओं ने विशेष रूप से 12वें जेबीसीसीआई (ज्वाइंट बाइपर्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री) का अविलंब गठन व नए वेतन समझौते को लागू करने की मांग उठाई. कहा कि जेबीसीसीआई के गठन व वेतन समझौते में लगातार हो रही देरी कोयला कर्मियों के साथ अन्याय है. इससे लाखों मजदूर प्रभावित हैं. वे लंबे समय से अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन मौन है. 


उन्होंने केंद्र सरकार व कोल इंडिया प्रबंधन से जल्द वार्ता कर 12वीं जेबीसीसीआई का गठन करने व वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की. चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र पहल नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा. प्रदर्शन में संतोष गोराई, नर्मदेश्वर पांडेय, मंगल हेम्ब्रम, संजय चौबे सहित संयुक्त मोर्चा के नेता व कोयला कामगार शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही