Search

 
 
 

Dhanbad News: पावापुर में बाइक व चारपहिया वाहन की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल

Dhanbad News: चारपहिया वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को उसने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते बाइक जलकर राख हो गई.
 
राहत बचाव करते पुलिस कर्मी

Dhanbad News: हरिहरपुर थाना क्षेत्र के पावापुर में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा चारपहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद हुआ.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बताया जा रहा है कि चारपहिया वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को उसने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते बाइक जलकर राख हो गई.

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना हरिहरपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

 

पुलिस ने चारपहिया वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही