Dhanbad News : धनबाद शहर के गोल बिल्डिंग के समीप शनिवार को ट्रैफिक चालान काटने को लेकर कार सवारों और पुलिस के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला.
इसे भी पढ़ें
कार चालक का आरोप है कि उसने सीट बेल्ट पहन रखी थी और पुलिस ने सीट बेल्ट खुलवाकर फोटो खींची और बाल पकड़कर गाड़ी से नीचे उतार दिया. कार में सवार पत्नी ने पुलिस के व्यवहार पर आपत्ति जताई, लेकिन पुलिस नहीं सुनी. कार चालक की पत्नी ने पुलिस पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है.
वहीं, पुलिस का कहना है कि चालान काटने पर कार सवारों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद कार सवार महिला और पुरुष को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया गया. भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. हंगामे के कारण कुछ देर तक वहां यातायात प्रभावित रहा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

