Search

 
 
 

Dhanbad News : काले कपड़ों में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

Dhanbad News: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 7 अक्टूबर को दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित करीब 300 सांसदों के खिलाफ पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की थी. इसी के विरोध में देशभर में काला दिवस मनाया जा रहा है.
 
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी.

Dhanbad News : केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए धनबाद के कांग्रेसी शनिवार को काला कपड़ा पहनकर सड़क पर उतरे. पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया. साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र के विरुद्ध काम करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 7 अक्टूबर को दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित करीब 300 सांसदों के खिलाफ पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की थी. इसी के विरोध में देशभर में काला दिवस मनाया जा रहा है. धनबाद में यह कार्यक्रम पहले 8 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक केंद्र से मोदी सरकार धराशाही नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही