Search

Dhanbad News : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Dhanbad : NEET पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
 
इसे भी पढ़े..

प्रदर्शन में शामिल जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालयों में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.

जिला प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया जिसकी कांग्रेस निंदा करती है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से प्रभावी कार्रवाई की मांग करती रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही