Search

 
 
 

संसद का मानसून सत्र : एनडीए और इंडिया अलायंस के सांसद आमने-सामने आये, नारेबाजी की

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माग को लेकर संसद भवन परिसर में हंगामा जारी रहा. लेकिन आज एक खास बात हुई कि एनडीए और विपक्ष आमने-सामने आ गये.
 

New Delhi :संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माग को लेकर संसद भवन परिसर में हंगामा जारी रहा. लेकिन आज एक खास बात हुई कि एनडीए और विपक्ष आमने-सामने आ गये.

 

संसद के मकर द्वार के पास कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विपक्षी सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. वे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इसी समय इंडिया अलायंस के सांसदों के समक्ष एनडीए के सांसद भी विरोध प्रदर्शन करने लगे. दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे,

 

 

बता दें कि एनडीए सांसद पीएम आवास के बाहर 21 जुलाई को राहुल गांधी के धरने का विरोध कर रहे हैं.बता दें कि धरना प्रदर्शन से पूर्व संसद भवन में इंडिया अलायंस के नेताओं की बैठक हुई.

 

खबरों के अनुसार  बैठक में संसद में अपनाये जाने वाली रणनीति, NEET पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन किया गया. बैठक में  राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, महुआ मोईत्रा सहित अन्य विपक्षी सांसद शामिल हुए.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही