Search

 
 
 

Dhanbad News : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनविरोधी साबित हो चुकी है. महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और भ्रष्टाचार अब व्यवस्था का हिस्सा बनता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी उपक्रमों को अपने करीबी उद्योगपतियों के हाथों सौंप रही है.
 
रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते कांग्रेसी.

Dhanbad : महंगाई और पेट्रोल-डीजल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में धनबाद जिला कांग्रेस ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल-डीजल, दूध, सीएनजी गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग व छोटे व्यापारियों का जीवन संकट में आ गया है.

 


जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनविरोधी साबित हो चुकी है. महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और भ्रष्टाचार अब व्यवस्था का हिस्सा बनता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी उपक्रमों को अपने करीबी उद्योगपतियों के हाथों सौंप रही है. प्रदर्शन में शमशेर आलम, सीता राणा, मुख्तार खान, मनोज यादव, नवनीत नीरज, अख्तर खान गुड्डू, लक्ष्मण तिवारी, प्रीतम रवानी, क्यूम खान, शाहिद कमार, बिलकिस खानम, भोलानाथ सिंह, करीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही