Search

 
 
 

Dhanbad News : विधायक राज सिन्हा ने किया टोटो से सफर, दिया पेट्रोल बचाने का संदेश

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच विधायक राज सिन्हा लग्जरी गाड़ी छोड़ टोटो (ई-रिक्शा) में सफर करते नजर आए. विधायक अपने अंगरक्षक के साथ टोटो पर सवार होकर शहर के विभिन्न इलाकों में गए.
 
अपने बॉडी गार्ड के साथ टोटो पर सवार विधायक राज सिन्हा.

Dhanbad : धनबाद में शनिवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने राह चलते लोगों को कुछ पल के लिए ठहरने पर मजबूर कर दिया. पेट्रोल-डीजल संकट के बीच विधायक राज सिन्हा लग्जरी गाड़ी छोड़ टोटो (ई-रिक्शा) में सफर करते नजर आए. विधायक अपने अंगरक्षक के साथ टोटो पर सवार होकर शहर के विभिन्न इलाकों में गए.


सड़क पर विधायक को इस अंदाज में देख लोग हैरान रह गए. कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते यह वाकया पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, देशभर में गहराते पेट्रोल-डीजल संकट और ईंधन की बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों से अपील की है. विधायक ने टोटो की सवारी कर लोगों के बीच ईंधन बचाने का संदेश दिया. 

 


उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर नागरिक को ईंधन बचाने के लिए कदम उठाना चाहिए. यदि छोटी दूरी के लिए वैकल्पिक साधनों का उपयोग किया जाए, तो काफी हद तक पेट्रोल-डीजल की खपत कम की जा सकती है. सोशल मीडिया पर विधायक की टोटो की सवारी तेजी से वायरल हो रही है. कई लोगों ने इसे सादगी और जिम्मेदारी का संदेश बताया, तो कुछ ने इसे आम जनता से जुड़ने की पहल कहा. शहर की चाय दुकानों से लेकर चौक-चौराहों तक विधायक के इस अंदाज की चर्चा होती रही.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही