Search

 
 
 

Giridih News : मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, भाई की साली से शादी की जिद पर आड़ा

डुमरी प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपने भाई की साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया. उसने कहा कि वह तब तक टावर से नीचे नहीं उतरेगा, जब तक उसकी शादी भाई की साली से कराने की इजाजत नहीं मिल जाती.
 
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक.

Giridih : गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपने भाई की साली से शादी करने की जिद पर अड़ गया. उसने कहा कि वह तब तक टावर से नीचे नहीं उतरेगा, जब तक उसकी शादी भाई की साली से कराने की इजाजत नहीं मिल जाती.


यह कारनामा निमियाघाट थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी एक युवक का है. वह पहले विवाहित बताया जा रहा है. युवक ने प्रखंड कार्यालय के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़कर परिवार व प्रशासन के सामने अपनी अनूठी मांग रख दी. 

 

 

खबर फैलते ही टावर के पास लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने की कोशिश शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक युवक टावर पर ही था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही