Search

 
 
 

Ranchi News : राधेश्याम को गोली मारने व भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राधेश्याम साहू पर गोली चलाने और भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा आखिरकार रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया. राधेश्याम साहू पर गोली चलाने और भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा आखिरकार रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
 

Ranchi : राधेश्याम साहू पर गोली चलाने और भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात आरोपी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा आखिरकार रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया. 

 

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त सूरज सिन्हा कोलकाता में छुप कर रहा है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोस्वामी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ा और रांची लाकर पूछताछ शुरू की.

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर अनिल टाइगर की हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, राधेश्याम साहू पर हुए जानलेवा हमले में भी उसकी सीधी संलिप्तता सामने आई है.

 

मामले में पहले ही दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि हत्या की पूरी योजना रांची और कोलकाता में बैठकर बनाई गई थी. घटना से पहले पीड़ित की रेकी कर पूरी तैयारी की गई थी.

 

सूत्रों के मुताबिक, इस साजिश में देवव्रत नाथ शाहदेव का नाम भी सामने आया है, जिसने कथित रूप से 5 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की योजना को आगे बढ़ाया था. साथ ही जमीन सौदे से मिलने वाले लाभ में हिस्सेदारी का लालच भी दिया गया था.

 

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि इस हत्याकांड और हमले से जुड़े हर पहलू का खुलासा किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही