Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : नई खनन नीति के खिलाफ संवेदकों का प्रदर्शन, मंत्री का फूंका पुतला

नई खनन नीति और रॉयल्टी चालान व्यवस्था के विरोध में धनबाद संवेदक संघ ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. संवेदकों ने कंबाइंड बिल्डिंग से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकाला. सरकार व खनन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभागीय मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया.
Advertisement
Advertisement
मंत्री का पुतला दहन करते संवेदक.

Dhanbad : झारखंड सरकार की नई खनन नीति और रॉयल्टी चालान व्यवस्था के विरोध में धनबाद संवेदक संघ ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. संवेदकों ने कंबाइंड बिल्डिंग से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकाला. सरकार व खनन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभागीय मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया.

 


प्रदर्शन के दौरान संवेदकों ने नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था को वापस लेने व लंबित भुगतानों की बाधाओं को दूर करने की मांग की. कहा कि वर्तमान व्यवस्था से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. बड़ी संख्या में संवेदकों का भुगतान भी अटका हुआ है.


संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी व संवेदक डब्लू झा ने कहा कि झारखंड सरकार की नई रॉयल्टी नियमावली के खिलाफ राज्यभर के संवेदकों में नाराजगी है. धरना-प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्यमंत्री व खनन मंत्री तक अपनी मांगों को पहुंचाना है. ताकि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर इस कानून को वापस ले.


उन्होंने कहा कि सरकार जिस रॉयल्टी चालान की अनिवार्यता की बात कर रही है उसकी व्यावहारिक स्थिति धनबाद में अलग है. जिले में न तो बालू घाटों का नियमित टेंडर हुआ है और न ही गिट्टी का चालान आसानी से उपलब्ध हो पा रहा है. ऐसे में संवेदकों को निर्माण कार्य कराने और विभागों से भुगतान प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत चालान जमा कर संवेदकों को समय पर भुगतान मिल जाता था लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद कई संवेदकों की करोड़ों रुपये की राशि फंस गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही