Search

 
 
 

Dhanbad News : वर्षों से किराया नहीं चुकाने वालों पर निगम का शिकंजा, हटिया मार्केट की चार दुकानें सील

धनबाद नगर निगम ने वर्षों से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. मंगलवार को निगम की टीम ने हटिया मार्केट स्थित चार दुकानों को सील कर दिया है.
 

Dhanbad :  धनबाद नगर निगम ने वर्षों से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. मंगलवार को निगम की टीम ने हटिया मार्केट स्थित चार दुकानों को सील कर दिया है.

 

इन दुकानों पर पिछले चार से पांच वर्षों से निगम का किराया बकाया था. यह कार्रवाई निगम के अधिकारियों और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में पूरी की गई, जिससे बाजार में कुछ देर के लिए हलचल मच गई.

 

नगर निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को कार्रवाई से पहले दो से तीन बार नोटिस जारी कर बकाया किराया जमा करने का पर्याप्त अवसर दिया गया था. इसके बावजूद किसी ने बकाया राशि जमा नहीं की.

 

अनिल कुमार ने बताया कि कई बार मौखिक रूप से भी किराया जमा करने की अपील की गई. लेकिन लगातार अनदेखी किए जाने के बाद निगम को मजबूरन सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि फिलहाल चार दुकानों को सील किया गया है.

 

निगम के अधिकारी ने कहा कि यदि संबंधित दुकानदार निर्धारित प्रक्रिया के तहत बकाया राशि जमा नहीं करते हैं तो नगर निगम आगे भी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई करेगा. 

 

अनिल कुमार ने हटिया मार्केट के अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि जिनका किराया बकाया है, वे जल्द से जल्द निगम में जमा कर दें. अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी.

 

निगम के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की संपत्तियों से राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि किराया बकाया रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है, ताकि राजस्व संग्रह प्रभावित न हो और विकास कार्यों में बाधा न आए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही