Search

 
 
 

JPSC से पुलिस भर्ती तक, बाबूलाल मरांडी ने गिनायीं सरकार की विवादित भर्तियां

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 14वीं JPSC परीक्षा के परिणाम और राज्य की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है और शायद ही कोई ऐसी भर्ती परीक्षा हुई हो, जो बिना विवाद के पूरी हुई हो.
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 14वीं JPSC परीक्षा के परिणाम और राज्य की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है और शायद ही कोई ऐसी भर्ती परीक्षा हुई हो, जो बिना विवाद के पूरी हुई हो.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 14वीं JPSC परीक्षा का परिणाम कट-ऑफ जारी किए बिना घोषित कर दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि महज 15 दिनों के भीतर अगली परीक्षा कराने की जल्दबाजी क्यों की जा रही है. उनका कहना है कि अभ्यर्थियों को न तो OMR शीट उपलब्ध कराई गई और न ही RTI के तहत मांगी गई जानकारी का संतोषजनक जवाब दिया गया.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने पैरामेडिकल भर्ती का विज्ञापन रद्द कर दिया, सचिवालय आशुलिपिक भर्ती रद्द कर दी और JSSC LDC भर्ती भी निरस्त कर दी. इसके अलावा झारखंड पुलिस भर्ती के 4,919 पदों का री-नोटिफिकेशन भी अब तक जारी नहीं किया गया है.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में लाखों पद खाली हैं, लेकिन पर्याप्त बहाली नहीं की जा रही है. इससे बड़ी संख्या में युवा असमंजस और निराशा की स्थिति में हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है, उनमें भी कई स्तर पर गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं.

 

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि छात्रों को जानबूझकर विवादों में उलझाया जा रहा है और सीटों की खरीद-बिक्री की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आखिरकार हर अति का अंत होता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही