Search

 
 
 

Dhanbad News : निगम की कार्यप्रणाली से पार्षद नाराज, फंड की कमी व सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

गर निगम की कार्यप्रणाली व विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के विरोध में पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है. बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में बुधवार को आयोजित बैठक में 35 से अधिक वार्ड पार्षद शामिल हुए.
 
बैठक में भाग लेते वार्ड पार्षद.

Dhanbad : धनबाद नगर निगम की कार्यप्रणाली व विकास कार्यों की धीमी रफ्तार के विरोध में पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है. बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में बुधवार को आयोजित बैठक में 35 से अधिक वार्ड पार्षद शामिल हुए. बैठक में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं होने, सफाईकर्मियों की घटती संख्या, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में आ रहीं परेशानियां व निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की गई.

 


पार्षदों ने कहा कि चुनाव हुए करीब चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन निगम क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य शुरू नहीं हो सके हैं. जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है, लेकिन संसाधनों व प्रशासनिक सहयोग के अभाव में वे अपने वार्डों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल बनाने, स्ट्रीट लाइट में सुधार, सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने व वार्डों के विकास के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. 


पार्षद अशोक पाल, जय कुमार व अनुरंजन सिंह ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है. इसके बावजूद कर्मचारियों की संख्या घटाई जा रही है. जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


पार्षद शालिनी कुमारी व प्रियंका देवी ने विकास कार्यों के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं होने पर सवाल उठाया. कहा कि जब वार्डों के विकास के लिए राशि ही उपलब्ध नहीं होगी, तो पार्षद जनता से किए गए वादों को कैसे पूरा करेंगे. उन्होंने निगम प्रशासन से विकास योजनाओं के लिए शीघ्र पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही