Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद में 4 लाख की नकली सिगरेट जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई अवनेश आईपीआर सर्विस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर योगेश तोमर की शिकायत पर की गई.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.

Dhanbad News : झारखंड के धनबाद जिले में नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा हुआ है. बरवाअड्डा थाने की पुलिस ने सोमवार को किसान चौक के समीप छापेमारी कर 6,686 पैकेट नकली सिगरेट जब्त किये हैं. बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने मौके से बगुला बस्ती निवासी नंदन बर्णवाल को गिरफ्तार किया है. 

 

इसे भी पढ़ें


नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई अवनेश आईपीआर सर्विस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर योगेश तोमर की शिकायत पर की गई. शिकायत मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस ने किसान चौक के समीप छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद हुई. पुलिस ने खेप को जब्त कर आरोपी नंदन बर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया.


छोटी दुकानों को बनाया जा रहा था निशाना

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-छोटी दुकानों तक नकली सिगरेट पहुंचाने की बात सामने आई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि सिगरेट की खेप कहां तैयार की गई थी और इसे धनबाद तक कौन पहुंचा रहा था. साथ ही इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

 

सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी पुलिस

 डीएसपी मुख्यालय-1 कुमार बिनोद ने बरवाअड्डा थाना में मीडिया को बताया कि पुलिस अब जब्त सिगरेट के स्रोत, उसके वितरण नेटवर्क और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि नकली सिगरेट कहां से लाई जा रही थी, इसे किन दुकानों तक पहुंचाया जाना था और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही