Search

 
 
 

Dhanbad News : जमीन विवाद में चचेरे भाई की तलवार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार ने बताया कि घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे की है. दिलीप महतो घर से सब्जी लाने के लिए निकले थे. घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही दोनों चचेरे भाइयों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और तलवार से हमला कर दिया.
 
मामले का खुलासा करते सिटी एसपी.

Dhanbad News : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और आपसी रंजिश में एक व्यक्ति दौलत राम महतो की तलवार से मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तलवार, खून लगा शर्ट, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे की है. दिलीप महतो घर से सब्जी लाने के लिए निकले थे. घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही दोनों चचेरे भाइयों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और तलवार से हमला कर दिया. हमले में उनकी गर्दन और कान पर गंभीर चोटें आईं जिससे उनकी मौत हो गई.

 

सिटी एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों और दिलीप महतो के बीच पिछले करीब ढाई वर्षों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद का समाधान भी हो चुका था. इसके बावजूद दोनों परिवार में तनाव बना हुआ था.


घर के पीछे डोभा से तलवार बरामद

बरवाअड्डा थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मृतक दिलीप महतो के घर के पीछे स्थित डोभा से हत्या में इस्तेमाल तलवार बरामद की. इसके अलावा खून से सनी टी-शर्ट, मोबाइल फोन और बाइक भी जब्त की गई है. सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि आरोपियों की मंशा पूरे परिवार को खत्म करने की थी. दिलीप महतो उनका मुख्य निशाना नहीं थे. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 


उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं जिन पर साजिश में संलिप्त होने का संदेह है. पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही