Search

 
 
 

Dhanbad News :  गौ रक्षकों ने मवेशियों से लदा वाहन पकड़ा, चालक-खलासी फरार

शहर के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह गौ रक्षकों की सक्रियता से कथित अवैध मवेशी तस्करी का मामला सामने आया.गौ रक्षा दल के सदस्यों ने घेराबंदी कर मवेशियों से लदे एक वाहन को पकड़ लिया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : शहर के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह गौ रक्षकों की सक्रियता से कथित अवैध मवेशी तस्करी का मामला सामने आया.गौ रक्षा दल के सदस्यों ने घेराबंदी कर मवेशियों से लदे एक वाहन को पकड़ लिया. हालांकि वाहन चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.

 

गौ रक्षा दल के सदस्य अक्षत पासवान ने बताया कि उन्हें गुरुवार सुबह अवैध मवेशी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी.सूचना के आधार पर उनकी टीम बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में निगरानी करने लगी. करीब दो से तीन घंटे तक इंतजार के बाद जैसे ही संदिग्ध वाहन वहां से गुजरा टीम ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया.

 

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तीन गाय और दो बछिया, कुल पांच मवेशी बरामद हुए. गौ रक्षा दल का आरोप है कि मवेशियों को रस्सियों से बांधकर बेहद अमानवीय तरीके से वाहन में रखा गया था और उन्हें कथित तौर पर वासेपुर की ओर ले जाया जा रहा था. 

 

उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान चालक और वाहन मालिक (या वाहन में मौजूद अन्य व्यक्ति) मौके से फरार हो गए. उन्होंने पुलिस से वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. इधर पुलिस बरामद वाहन और मवेशियों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही