Search

 
 
 

NEET पेपर लीक पर बनी वेब सीरीज The Scam-Leaked का टीजर आउट, सिस्टम की सच्चाई दिखाएगी...

देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर लगातार विवाद और प्रदर्शन जारी हैं. अब इसी बीच इस मुद्दे पर आधारित वेब सीरीज द स्कैम-लीक्ड का ऐलान कर दिया गया है.यह सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी
 

Lagatar Desk : देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर लगातार विवाद और प्रदर्शन जारी हैं. अब इसी बीच इस मुद्दे पर आधारित वेब सीरीज द स्कैम-लीक्ड का ऐलान कर दिया गया है.यह सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी. हाल ही में मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

 

टीजर में दिखी पेपर लीक की पूरी साजिश

शेयर किए टीजर में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र छपाई और उसे सुरक्षित रखने की प्रक्रिया दिखाई गई है. इसी दौरान कुछ लोग गोदाम से पेपर लीक कर देते हैं.टीजर में यह भी दिखाया गया है कि किस तरह इस पूरी साजिश को अंजाम दिया जाता है. इसके बाद टीवी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज चलती है कि नीट का पेपर लीक हो गया है, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच जाता है.

 

 

छात्रों के टूटते सपनों की कहानी

टीजर में पेपर लीक के बाद छात्रों के चेहरों पर मायूसी, गुस्सा और बेबसी साफ नजर आती है. लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फिरने का दर्द भी इसमें दिखाया गया है. वीडियो के साथ मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, एक पेपर... लाखों सपने... एक लीक... देश हैरान.

 

आखिरी सीन ने झकझोर दिया

टीजर का सबसे भावुक और झकझोर देने वाला हिस्सा आखिर में देखने को मिलता है. एक क्लासरूम में बैठे छात्र के मोबाइल पर 'पापा' का कॉल आता है, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं करता. अगले ही दृश्य में उसी छात्र को फंदे से लटका हुआ दिखाया जाता है. यह सीन पेपर लीक जैसी घटनाओं का छात्रों की मानसिक स्थिति पर पड़ने वाले गंभीर असर की ओर इशारा करता है.

हालांकि, यह वेब सीरीज एक काल्पनिक कहानी के रूप में पेश की जा रही है, लेकिन इसका विषय देश में सामने आए परीक्षा पेपर लीक विवाद से काफी मिलता-जुलता नजर आता है. अब दर्शकों को इसके ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही