Dhanbad News : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में माकपा ने बुधवार को झरिया के चासनाला में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया. सुंदरलाल महतो के नेतृत्व में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक शरीक हुए और चासनाला मोड़ पर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया. उनके इस्तीफे की मांग भी की.
इसे भी पढ़ें
जुलूस चासनाला एकाउंट ऑफिस के पास से शुरू होकर चासनाला वर्कशॉप, एकेडमी स्कूल, सेल अस्पताल, चासनाला मोड़ होते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचा. कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध में जमकर नारेबाजी की. चासनाला मोड़ पर आयोजित सभा में नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और एसआईआर पर सवाल उठाए.
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर योग्य मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर एसआईआर के जरिए भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया. कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए. किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए और प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिलना चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

