Search

 
 
 

Dhanbad News : खुदिया कोलियरी में अपराधियों का धावा, कर्मियों के साथ मारपीट व लूट-लूट

धनबाद जिले के निरसा स्थित ईसीएल के मुगमा क्षेत्र की खुदिया कोलियरी में रविवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया. ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ मारपीट की और उनसे नकदी व मोबाइल लूट लिये.
 
कोयले की राजधानी की खबरें
  • विरोध में मजदूरों ने कोलियरी में उत्पादन ठप किया

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा स्थित ईसीएल के मुगमा क्षेत्र की खुदिया कोलियरी में रविवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया. ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ मारपीट की और उनसे नकदी व मोबाइल लूट लिये. घटना के विरोध में सोमवार को आरसीएमएस के बैनर तले मजदूरों ने कोलियरी में उत्पादन कार्य ठप कर दिया. सुरक्षा की मांग को लेकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

 

Uploaded Image

घटना के विरोध में प्रदर्शन करते मजदूर.


मारपीट में घायल अजय कुमार ने बताया कि देर रात 20 से 25 हथियारबंद अपराधी अचानक कोलियरी परिसर में घुस आए और उस पर हमला कर दिया. बदमाश उसके पास से मोबाइल फोन और करीब 2,100 रुपये नकद छीनकर फरार हो गए. अजय कुमार के अनुसार, मुगमा एरिया की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सुरक्षा कर्मियों को देखते ही सभी अपराधी भाग निकले. जाते-जाते उनलोगों ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

 


घटना से नाराज मजदूरों ने सोमवार सुबह से उत्पादन कार्य ठप कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि कोलियरी में काम करने वाले मजदूर और सुरक्षा कर्मी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. जब तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की जाएगी तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे.


आरसीएमएस के एरिया सचिव शशि भूषण तिवारी ने कहा कि खुदिया कोलियरी में सुरक्षा पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं. लेकिन प्रबंधन ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं तब तक काम नहीं. घटना के बाद से कोलियरी में उत्पादन प्रभावित है और मजदूरों का आंदोलन जारी है.वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही