Search

 
 
 

Dhanbad News : अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर भीड़, प्रशासन बोला- घबराएं नहीं, ईंधन की नहीं है कमी

डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपूर्ति की समीक्षा की. बैठक में इंडियन ऑयल (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) व हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के वरीय अधिकारी शरीक हुए.
 
तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी आदित्य रंजन.

डीसी की तेल कंपनियों संग बैठक, कालाबाजारी नहीं करने की चेतावनी

 

Dhanbad : पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलते ही धनबाद के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पंपों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं, जिससे यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई. इस बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. कहीं भी संकट की स्थिति नहीं है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीदने की अपील की है. 


डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपूर्ति की समीक्षा की. बैठक में इंडियन ऑयल (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) व हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के वरीय अधिकारी शरीक हुए. डीसी चेतावनी दी कि पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

तेल कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई कमी नहीं है. सभी पंपों पर नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है. कहा कि बुधवार को फैली अफवाहों के कारण लोग घबराकर बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप पहुंच गए.कई लोगों ने जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा लिया जिससे अचानक मांग बढ़ गई. कंपनियों ने स्पष्ट किया कि सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू है और धनबाद को अतिरिक्त ईंधन भी उपलब्ध कराया गया है.

 

हर पेट्रोल पंप के स्टॉक पर रखी जा रही नजर

 

बैठक में तेल कंपनियों ने बताया कि सभी रिटेल आउटलेट के स्टॉक की निगरानी ऑनलाइन की जा रही है. वहीं, जिला प्रशासन ने भी हालात सामान्य बनाए रखने के लिए सख्ती बरतने का फैसला लिया है. डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी की जाएगी. सभी सीओ व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. बैठक में बीपीसीएल के टेरिटरी मैनेजर मनीष कुमार गर्ग, एचपीसीएल के रिजनल मैनेजर अमित मेहता, आईओसीएल के डिविजनल मैनेजर सुयांश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही