Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें- एसोसिएशन

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है तथा तेल कंपनियों की ओर से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है. संगठन का कहना है कि अचानक फैली अफवाहों और लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
Advertisement
Advertisement
प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसोसिएशन के पदाधिकारी.

Dhanbad : धनबाद सहित जिले के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को अचानक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए लोगों में ऐसी आपाधापी मची कि कई पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. बढ़ती भीड़ व ईंधन संकट की चर्चाओं के बीच झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन सामने आया और प्रेसवार्ता कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. कहा कि पैनिक बाइंग से बचें.

 


एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि झारखंड में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है तथा तेल कंपनियों की ओर से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है. संगठन का कहना है कि अचानक फैली अफवाहों और लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि राज्य में ईंधन की सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है. कहा कि जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही