Search

 
 
 

Dhanbad News : रोजगार मेले में युवाओं की भीड़, 20 कंपनियों ने दिए नौकरी के अवसर

रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए. मेले में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया.
 
रोजगार मेले का उद्घाटन करते अतिथि.

Dhanbad : धनबाद जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से शनिवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए. मेले में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और अपनी योग्यता एवं कौशल के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया. कई अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए.


रोजगार मेले में धनबाद सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया. मेले में तकनीकी, सुरक्षा, मार्केटिंग, ग्राहक सेवा, उत्पादन, प्रशासनिक और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए थे. कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की और साक्षात्कार के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया.

 

 

 

सहायक नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य केवल युवाओं को नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें निजी क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना भी है. आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल और कार्यकुशलता भी उतना ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और लंबे समय तक रोजगार से जुड़े रह सकें.

 

युवाओं को जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा 


जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार ने रोजगार मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. नई तकनीकों के आगमन के साथ कौशल आधारित रोजगार की मांग लगातार बढ़ रही है. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने कौशल को निरंतर विकसित करें और नई तकनीकों व आधुनिक कार्यप्रणालियों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहें. इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी और वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही