Search

 
 
 

Dhanbad News : स्कॉर्पियो के धक्के से साइकिल सवार की मौत, विरोध में NH-32 जाम

कतरास थाना क्षेत्र में एनएच-32 पर शाखाटांड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई. आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर शव रखकर एनएच-32 जाम कर दिया.
 
शव रखकर सड़क जाम करते ग्रामीण व रोते-बिलखते परिजन.

Dhanbad : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र में एनएच-32 पर शाखाटांड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आकर एक साइकिल सवार की मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर शव रखकर एनएच-32 जाम कर दिया. वे मृतक के आश्रित को मुआवजा व फरार स्कॉर्पियो को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे थे.

 


मृतक की पहचान ढांगी निवासी आनंद के रूप में हुई है. बताया गया कि आनंद साइकिल से जा रहे थे.इसी दौरान शाखाटांड़ रेल क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.


सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को फरार वाहन को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया. पुलिस के इस आश्वासन से परिजन और ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए और शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए. एनएच-32 पर शव रखकर सड़क जाम कर दी. ग्रामीण मृतक के आश्रित को मुआवजा देने और फरार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे. बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही