Dhanbad News : धनबाद जिले के निरसा की दो बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और हौसले के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम लहराया है. निरसा की मंदीप व राजदीप ने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है. दोनों बहनों की इस उपलब्धि से निरसा क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
इसे भी पढ़ें
दोनों खिलाड़ियों के लौटने पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी उनके घर पहुंचे. उन्होंने मंदीप और राजदीप को गुलदस्ता भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. विधायक ने दोनों बहनों की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रतिभा को निखारने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और उन्हें जरूरी सहयोग देना बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने दोनों बहनों का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया. कहा कि मंदीप व राजदीप ने अपनी इस उपलब्धि से निरसा को भी गौरवान्वित किया है. उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

