Search

 
 
 

Dhanbad News : डीसी ने किया मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का औचक निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को शहर के मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र संचालकों को व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए.
 
मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र का निरीक्षण करते डीसी आदित्य रंजन व अन्य.

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को सदर अस्पताल, कोहिनूर मैदान, बरटांड़ बस स्टैंड सहित शहर के अन्य स्थानों पर स्थित मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था व भोजन वितरण प्रणाली का जायजा लिया. संचालकों को व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए.

 


उन्होंने निर्देश दिया कि दाल-भात केंद्र पर भोजन करने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मोबाइल व आधार नंबर दर्ज करें. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ वास्तविक व जरूरतमंद लोगों तक ही पहुंचे. उन्होंने केंद्र संचालकों को भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता व स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की सख्त हिदायत दी.]

 

उन्होंने केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. कहा कि मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद लोगों को रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है. इस योजना के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर डीडीसी सन्नी राज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार व संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही