Search

 
 
 

Dhanbad News: भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर डीसी ने दी  श्रद्धांजलि

Dhanbad: महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक और आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बैंक मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.
 
  • उपायुक्त बोले– जल, जंगल और जमीन की रक्षा का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक

Dhanbad: महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक और आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को बैंक मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे समेत अन्य अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और समाज सुधार के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. 

 

Uploaded Image

 


इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के ही नहीं बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समाज को जागरूक किया तथा लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया. उपायुक्त ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समुदाय के पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्थाओं की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया. उनका जीवन सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और जनकल्याण के लिए समर्पित था. उन्होंने समाज में शिक्षा और जागरूकता का प्रकाश फैलाकर लोगों को संगठित करने का कार्य किया.

 

 

 

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार और उनका संघर्ष आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे, साथ ही पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और सामाजिक एकता का उनका संदेश वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है. कार्यक्रम में शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा सहित नारायण महतो, अवध पासवान, किशोर मुर्मू, राम बाबू कुमार, जितेंद्र कुमार पासवान, रति उरांव, सुनील कुमार गुप्ता व बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे. 

 

 


श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और उनके नेतृत्व में चले जनआंदोलन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का जो मार्ग दिखाया वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. कार्यक्रम का समापन उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही