Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : डीसी ने की योजनाओं की समीक्षा, सभी अंचलों को लैंड बैंक तैयार करने का निर्देश

डीसी ने कहा कि जिले में पेयजल समस्या के समाधान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है. जिन क्षेत्रों में जल संकट अधिक है वहां टैंकरों से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.
Advertisement
Advertisement
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी आदित्य रंजन.

Dhanbad : धनबाद जिले के पुटकी प्रखंड-अंचल कार्यालय में शुक्रवार को डीसी आदित्य रंजन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में डीडीसी सन्नी राज, पुटकी सीओ विकास आनंद सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे. डीसी ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए.


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीसी ने कहा कि धनबाद प्रखंड व अंचल तथा पुटकी अंचल के कार्यों की समीक्षा की गई है. उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लैंड बैंक तैयार करने का निर्देश दिया. ताकि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

 

पेयजल संकट के समाधान को प्राथमिकता

 

डीसी ने कहा कि जिले में पेयजल समस्या के समाधान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है. जिन क्षेत्रों में जल संकट अधिक है वहां टैंकरों से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. पिछले तीन महीनों में जिले में तीन हजार से अधिक चापाकल, जलमीनार व सोलर जलमीनार के कार्यों को पूरा किया गया है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिली है.

 

गर्भुडीह की जल समस्या के समाधान का भरोसा

 

डीसी ने कहा कि गर्भुडीह क्षेत्र में पेयजल की समस्या प्रशासन के संज्ञान में है. इसके स्थायी समाधान के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही